जयपुर। राज्य में बढ़ती ठंड पर ब्रेक लग गया है। दो रातों के बाद ही बीती रात 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री से अधिक हो गया वहीं बाड़मेर में तो पारा करीब 14 डिग्री हो गया। वहीं राज्य में आने वाले दिनों में ठंड के तेवर फिर तीखे होने वाले हैं। साथ ही क्रिसमस पर पूर्वी राजस्थान में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इससे ठंड फिर बढ़ने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 24 व 25 दिसंबर को हल्की बरसात हो सकती है। वहीं अगले दो सप्ताह तक यानी 2 जनवरी तक राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। राज्य में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दो दिन पहले रात का औसत तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया था।
राज्य में एक दो स्थानों को छोड़कर रात में कहीं भी तापमान आठ डिग्री से अधिक नहीं था। वहीं बीती रात 10 शहरों में तापमान 10 डिग्री से अधिक हो गया। बीती रात सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 13.8 डिग्री रहा। अजमेर, जयपुर, सीकर, डबोक, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर सिटी, फलौदी, बीकानेर, चूरू में तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, सीकर, हनुमानगढ़, तथा श्रीगंगानगर में घना कोहरा छाया रहेगा।
बीती रात प्रमुख शहरों का तापमान
अजमेर | 11.3 |
वनस्थली | 8.6 |
अलवर | 8.2 |
जयपुर | 10.1 |
पिलानी | 9.4 |
सीकर | 10.0 |
कोटा | 9.4 |
सवाईमाधोपुर | 9.8 |
चित्तौड़गढ़ | 9.0 |
डबोक | 10.0 |
बाड़मेर | 13.8 |
एरनरोड | 9.5 |
जैसलमेर | 12.4 |
माउंटआबू | 7.0 |
फलौदी | 12.2 |
बीकानेर | 10.3 |
चूरू | 10.1 |
श्रीगंगानगर | 6.1 |