IPL Auction 2020 में लगेगी 332 खिलाड़ियों की बोली, जानिए कौन-कौन से हैं स्टार खिलाड़ी |

नई दिल्ली,। आज कोलकाता में IPL 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की जानी है। इस नीलामी में भाग लेने के लिए दुनियाभर के 971 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसमें से 332 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट तैयार की है। आज दोपहर आठ फ्रेंचाइजी टीमों के बीच इन खिलाड़ियों में से अपने मनपसंद खिलाड़ी को खरीदने के लिए बोली लगाई जाएगी।

रॉबिन उथप्पा सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी

कोलकाता नाइड राइडर्स की टीम ने रॉबिन उथप्पा को इस साल की नीलामी के लिए रिलीज करने का फैसला लिया था। भारत की तरफ से उथप्पा सबसे महंगे बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरेंगे। उनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ है। इसके अलावा भारत की तरफ से पीयूष चावला, यूसुफ पठान, और जयदेव उनादकट ने अपनी बेस प्राइस 1-1 करोड़ रखी है।

बेस प्राइस के मुताबिक खिलाड़ियों की संख्या

2 करोड़ की बेस प्राइस के 7 खिलाड़ी शामिल हैं। 1.5 करोड़ की बेस प्राइस के 9 जबकि 1 करोड़ की बेस प्राइस में कुल 20 खिलाड़ी हैं। 75 लाख की बेस प्राइस के 16 और 50 लाख की बेस प्राइस के कुल 69 खिलाड़ियों के नाम नीलामी के लिए फाइनल किए गए हैं। इसके आलवा 40, 30 और 20 लाख की बेस प्राइस के साथ भी खिलाड़ी निलामी का हिस्सा होंगे।

विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों की संख्या

इस नीलामी में कुल 186 भारतीय खिलाड़ी के नाम लिस्ट में हैं। 143 विदेशी खिलाड़ियों के नाम भी नीलामी के लिए शॉटलिस्ट किए गए हैं। 3 एसोसिएट नेशन के खिलाड़ी को भी इस बार की नीलामी के लिए रखा गया है। 2 करोड़ की ब्रेस प्राइस में सिर्फ 7 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हैं।

2 करोड़ की बेस प्राइस में शामिल खिलाड़ी

2 करोड़ की बेस प्राइस में कुल सात स्टार खिलाड़ियों ने अपनी नाम दिया है। इसमें तेज गेंदबाज डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका), पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया), जोस हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया), क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया), मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया), ग्रेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) और एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) का नाम है।

1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले स्टार खिलाड़ी

1 भारतीय समेत कुल 9 खिलाड़ी 1.5 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरेंगे। इसमें भारत के बाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा भी शामिल हैं। उथप्पा के अलावा इस लिस्ट में शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया), केन रिचर्ड्सन, इयोन मोर्गन (इंग्लैंड), जेसन रॉय (इंग्लैंड), क्रिस वोक्स (इंग्लैंड), डेविड विली, क्रिस मॉरिस और काइले एबोट हैं।

50 लाख बेस प्राइस वाले स्टार खिलाड़ी

भारत में इस वक्त धमाकेदार खेल दिखा रहे वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को बड़ी बोली लगाकर खरीदे जाने की उम्मीद है। शिमरोन हेटमायर, शाई होप, शेलडन कॉटरेल, हेडन वॉल्श, कार्लोस ब्रेथवेट, अल्जारी जोसेफ इस साल की नीलामी में 50 लाख की बेस प्राइस के साथ शामिल हुए हैं।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *