झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में 15 सीटों पर 221 प्रत्याशी

झारखंड विधानसभा में चौथे चरण की नामांकन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई। चौथे चरण की 15 सीटों पर कुल 221 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। सोमवार को आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

नामांकन वापसी के बाद मधुपुर सीट के लिए 13  देवघर सीट के लिए 12, बगोदर सीट के लिए 12 , जमुआ सीट के लिए 14, गांडेय सीट के लिए 12,  गिरिडीह सीट के लिए 12, डुमरी सीट के लिए 15, बोकारो सीट के लिए 25 , चंदनक्यारी सीट के लिए 15 र्, ंसदरी सीट के लिए 16, निरसा सीट के लिए 8, धनबाद सीट के लिए 22, झरि़या सीट के लिए 17, टुंडी सीट के लिए 13 औऱ बाघमारा सीट के लिए 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

किन किन उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर
राज्य सरकार के मंत्री राज पलिवार मधुपुर के खिलाफ पूर्वी मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ताल ठोंक रहे हैं। चंदनक्यारी से मंत्री अमर बाउरी के खिलाफ पूर्वी मंत्री उमाकांत रजक आजसू के टिकट पर चुनौती दे रहे हैं। देवघर में वर्तमान विधायक नारायण दास का मुकाबला महागठबंधन के राजद उम्मीदवार व पूर्व मंत्री सुरेश पासवान से है। गांडेय सीट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरफराज अहमद झामुमो से चुनावी मैदान में हैं। डुमरी से पूर्व मंत्री लालचंद महतो, टुंडी से झामुमो के दिग्गज व पूर्व मंत्री मथुरा महतो, बाघमारा से पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ताल ठोक रहे हैं।

सिंह मेंशन की बहूओं के बीच मुकाबला
पहली बार सिंह मेंशन की बहूएं भी चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोंक रही हैं। भाजपा विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। वहीं संजीव के खिलाफ बीते चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़ने वाले उनके चचेरे भाई नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह पर इस बार कांग्रेस ने भरोसा जताया है। नीरज सिंह की हत्या के बाद उनका उत्तराधिकार पूर्णिमा सिंह संभाल रही हैं। जेल में बंद होने के कारण भाजपा ने इस बार संजीव का टिकट काट दिया है।

चौथे चरण के चुनाव को लेकर नामांकन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन बगोदर से 1, गांडेय से 2, चंदनक्यारी से 2, सिंदरी से 1 और बाघमार से 1 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिया।

कहां से कितने प्रत्याशियों
सीटें    प्रत्याशी

मधुपुर    13
देवघर    12
बगोदर    12
जमुआ    14
गांडेय        12
गिरिडीह    12
डुमरी        15
बोकारो     25
चंदनक्यारी    15
सिंदरी    16
निरसा    08
धनबाद     22
झरिया     17
टुंडी        13
बाघमारा    15

Overlook India

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *