सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार 12वीं की परीक्षा में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। गुरुकुल स्कूल में सीबीएसई के नतीजे आने के बाद 12वी के छात्र-छात्राएं जश्न मनाते हुए। इस साल लड़की उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.52 प्रतिशत है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी है। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। भारत के साथ विदेश में स्थित स्कूलों के भी परिणाम जारी हो चुके हैं। इस साल विदेशों के स्कूलों में 20,355 छात्रों ने परीक्षा की है। जिनमें से 19,508 पास हुए हैं। यहां पास प्रतिशत 95.84 फीसदी रहा है।
CBSE 10th-12th Result 2024 : 10वीं-12वीं का परिणाम घोषित;
