शिव दुर्गा विहार लकड़पुर स्थित एक कमरे से बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। शव करीब एक माह से फंदे पर लटका हुआ था। गली में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बॉल कमरे में चली गई। उसे लेने बच्चा अंदर गया तो मामले का खुलासा हुआ। सूचना पाकर दयालबाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के मुताबिक राजा करीब एक माह से लापता था। ईद पर स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान उनकी बॉल एक बंद पड़े मकान में चली गई। एक बच्चे ने गेट खोलकर देखा तो वह घबरा गया। राजा का गला-सड़ा शव कमरे की छत में लगे गार्डर पर एक प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों के मुताबिक राजा की पत्नी करीब चार साल से अपने मायके में रहती है। वह दिहाड़ी मजदूर था।
Faridabad : एक माह से फंदे पर लटका था शव, बच्चों ने देखा तो हुआ खुलासा –
