हिसार से लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला के प्रचार के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी अनाज मंडी में पहुंचे।मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी की हांसी में पहली रैली है। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम हेलिपैड से सीधा रैली स्थल पर पहुंचे। इस दौरान हिसार से लोकसभा के उम्मीदवार रणजीत सिंह भी मंच पर मौजूद हैं। वहीं, विनोद भयाना, सुभाष बराला, मनीषा ग्रोवर, डीपी वत्स और बनवारी लाल मौजूद हैं।
हिसार : मुख्यमंत्री नायब सैनी रैली को करेंगे संबोधित, सीएम बनने के बाद पहला दौरा –
