ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को सेक्टर-65 में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड से जोड़ने के लिए इंटरचेंज का कार्य तेजी से चल रहा है। इंटरचेंज का पहला अंडरपास बनकर तैयार हो गया। अंडरपास के बनने के बाद लोगों ने आवागमन भी शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरे अंडरपास का कार्य भी तेजी से चल रहा। एक महीने के अंदर दूसरा अंडरपास भी बनकर तैयार हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय जेवर एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सेक्टर 65 साहुपुरा गांव के पास इंटरचेंज बनाने का कार्य किया जा रहा है। जहां पर गांव सोतई के पास बने आगरा नहर के ऊपर चार अंडरपास को बनाया जा रहा है। इसमें से एक अंडरपास बनकर तैयार हो गया है। कार्य पूरा होने के बाद आम लोगों के लिए भी खोल दिया गया। इससे 12 से अधिक गांव के लोगों को सुविधा मिल रही है। वहीं, दूसरे अंडरपास के लेंटर बनाने का कार्य शुरू कर दिया, जोकि आने वाले एक महीने के अंदर बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। दोनों अंडरपास के साथ-साथ फ्लाईओवर बनाने के लिए कंक्रीट पैनल को लगाने का कार्य शुरू कर दिया।
फरीदाबाद : 12 गांवों के लिए शुरू हुआ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का पहला अंडरपास –
