केजरीवाल के मंत्री के विवादित ट्वीट पर कुमार विश्वास का तंज, ‘विधानसभा चुनाव में मिलेगा जवाब’

नई दिल्ली। अपनी बेबाक टिप्पणी और कविताओं के लिए हमेशा चर्चा में बने रहने वाले आम आदमी पार्टी के बागी नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की कड़ी आलोचना की है। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा कि मंत्री राम-कृष्ण के होने का देश से सबूत मांग रहे हैं। तु्म्हारे आका ने सेना से शौर्य के सबूत मांगे थे तो लोकसभा में लोगों ने इसका जवाब दे दिया। अब आप राम और कृष्ण के होने का सबूत मांगे हैं। प्रतीक्षा करो इसका भी जवाब विधानसभा चुनाव में मिल जाएगा।

कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा,’ सीमापुरी के ये विधायक आत्ममुग्ध बौने के मंत्री ! राम-कृष्ण के होने का देश से सबूत मांग रहे हैं!

दरअसल मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के ट्वीटर हैंडल से भगवान राम और कृष्ण पर विवादित टिप्पणी की गई थी। इस ट्वीट में कहा गया था कि राम और कृष्ण पूर्वज हैं तो उन्हें इतिहास की किताबों में क्यों नहीं पढ़ाया जाता।बाद में मंत्री ने इस विवादित ट्वीट को डिलीट कर कहा कि उनका ट्विटर किसी ने हैक कर लिया था और  आपत्तिजनक बातें लिखीं।

राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि किसी ने पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए उनके ट्विटर हैंडल को हैक कर इसका गलत इस्तेमाल किया। इस मुद्दे पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

उधर, भाजपा ने भी राजेंद्र पाल गौतम की निंदा की है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्विटर पर कहा कि भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण सभी के कण-कण में बसे हैं।

मनोज तिवारी ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी का असली चेहरा है। भगवान राम और श्री कृष्ण सभी के रोम-रोम में समाए हुए हैं। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक है। जनवरी या फरवरी में चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

Overlook India

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *