वर्ल्ड अंडर 20 रेसलिंग चैंपियनशिप में एक महिला पहलवान ने भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। इस महिला पहलवान का नाम अंतिम पंघल है। विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप में अंतिम पंघल ने 53 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। पुरस्कार के बाद वह स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। अंतिम पंघल हरियाणा के हिसार जिले के भगाना गांव की रहने वाली हैं। कड़ी मेहनत के बाद अंतिम ने एशिया अंडर 20 चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 17 साल की उम्र में अंतिम पंघल ने जूनियर रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर भारत के लिए इतिहास रच दिया।
जानिए भारत की पहली महिला पहलवान अंतिम पंघल के सफलता की कहानी –
