गाव बीघड़ में दुकान पर सब्जी लेने गई एक महिला और उसकी बेटी का रास्ता रोककर एक व्यक्ति ने झगड़ा करते हुए महिला को चोटें मार दी। घायल महिला को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भर्ती करवाया गया। यहां से महिला को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर हमला करने वाले आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में घायल महिला सुमित्रा ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ गांव में बनावाली मोड़ पर स्थित दुकान पर सब्जी लेने के लिए गई थी। गांव निवासी रामेश्वर उसका रास्ता रोक कर झगड़ा किया और डंडे से हमला करके चोटें मारी। आरोप है कि रामेश्वर महिला से पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर रंजिश रखता है। रास्ता रोककर महिला से मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सुमित्रा की शिकायत पर आरोपी रामेश्वर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।