हरियाणा के सोनीपत में मुरथल थाना क्षेत्र स्थित फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति ने दो शादियां कर लीं और अपनी पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। वह एक पत्नी को मुरथल थाना क्षेत्र स्थित फ्लैट व एक को सोनीपत स्थित फ्लैट में रखे हुआ था। दोनों पत्नियों के बच्चे हैं। शक होने पर पहली पत्नी ने उसको पकड़ लिया तो अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।मुरथल स्थित बिल्डर कंपनी के फ्लैट में रहने वाली महिला ने एसपी को शिकायत दी कि उसकी शादी 2004 में रविंद्र के साथ हुई थी। उनकी आठ साल की एक बच्ची है। पति-पत्नी के संबंध सामान्य थे, लेकिन कुछ समय से उसके पति ने घर पर समय देना कम कर दिया था। शक होने पर उसने उसका पीछा किया तो उसको पता चला कि सोनीपत के एक सेक्टर में उसके पति का दूसरा परिवार भी है। वह एक महिला के साथ रह रहा है। उसके दो बच्चे हैं। शहर के एक नामी स्कूल में पढ़ रही बच्ची के पिता का नाम भी रविंद्र ही लिखा है।
घर पर समय नहीं दे रहा था पति, पत्नी ने पीछा किया ताे पता चला- कर रखी है दूसरी शादी
