राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा का जवाब ट्रैक्टर से ही देगी हरियाणा भाजपा, निकालेगी पांच यात्राएं

हिसारकांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा का जवाब भाजपा ट्रैक्टर यात्राओं से ही देगी। इसके लिए भाजपा ने पांच प्रमुख लोकसभा क्षेत्रों में ट्रैक्टर यात्राएं निकालने का खाका तैयार किया है। भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के पंजाब और हरियाणा दौरे से पहले किसानों को कृषि कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रैक्टर यात्राएं निकाल रहे थे, तब पार्टी ने इनमें पूरी ताकत नहीं झोंकी थी। भाजपा का उद्देश्य किसानों को जागरूक करने का था, मगर राहुल गांधी के पंजाब व हरियाणा में घूमने के बाद भाजपा ने ट्रैक्टर यात्रा में पूरी जान लगा दी है।

तीन कृषि कानूनों की जानकारी देने को सांसदों की लगाई गई ड्यूटी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चर्चा करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने ट्रैक्टर यात्राओं के कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान किया है। इन ट्रैक्टर यात्राओं का नेतृत्व भाजपा सांसद और राज्यसभा सदस्य करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत, कृष्णपाल गुर्जर और रतनलाल कटारिया किसानों को जागरूक बनाने में जुटे हैं। प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कृषि मंत्री जेपी दलाल, सांसद धर्मबीर, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कविता जैन व राजीव जैन ने भी किसानों को जागरूक बनाने का बीड़ा उठा रखा है।

oldAuthor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *