पानीपत/कुरुक्षेत्र कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के हरियाणा के एक दिन के दौरे को लेकर टयूकर बॉर्डर पर सुबह से ही हलचल तेज हो गई। डीएसपी पिहोवा गुरमेल सिंह और तहसीलदार पिहोवा चेतना चौधरी सुबह ही दल बल के साथ बॉर्डर पर पहुंच गई। पुलिस ने मारकंडा नदी के पुल पर पंजाब की तरफ बेरिकेड्स लगा दिए हैं। यहां से फिलहाल लोगों का आना जाना सुचारु है।
हरियाणा पंजाब बार्डर पहुंचीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और विधायक किरण चौधरी
