जिले के 700 घरों में मिला डेंगू का लार्वा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नोटिस

फ़तहेदाबाद -मौसम बदल रहा है। दिन के समय गर्मी और रात के समय ठंड होने के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं। वहीं मच्छर अधिक होने के कारण डेंगू व मलेरिया का डर भी बन रहा है। हालांकि बरसात का मौसम चला गया है ऐसे में डेंगू का असर कम हो गया। लेकिन मलेरिया आने वाले समय में अटैक कर सकती है। कोरोना संकट में स्वास्थ्य विभाग केवल कोरोना पर ही ध्यान दे रहा है। तभी तो इस बार एक भी मरीज नहीं मिला। पिछले साल अधिक मरीज आए थे। अब जो भी बुखार से पीड़ित होता है उसका कोरोना टेस्ट हो रहा है और वो पॉजिटिव भी हो रहा है।

————————————————————————————-

फ्रीज की ट्रे व कूलर में पल रहा डेंगू का लार्वा

स्वास्थ्य विभाग ने 30 से अधिक कर्मचारी सर्वे पर लगा रखे है। डेंगू का जो लार्वा मिला है वो सबसे अधिक फ्रीज की ट्रे व कूलरों में मिला है। हालांकि ठंड अधिक होने के कारण लोगों ने कूलरों को चलना बंद कर दिया है। लेकिन पानी अभी भी कूलरों में पड़ा है। ऐसे में अब इन कूलरों में डेंगू का लार्वा पनप रहा है। फ्रीज की ट्रे लोग साफ नहीं करते हैं और इसी पानी में यह मच्छर पनप रहा है। डेंगू के मच्छर की विशेषता है कि यह साफ पानी में पनपता है। स्वास्थ्य विभाग को इसके अलावा गमलों व टायरों में अधिक डेंगू का लार्वा मिला है।

oldAuthor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *