सैफ, करीना परिवार समेत पटौदी पहुंचे

गुरुग्राम/पटौदी। अभिनेत्री करीना कपूर बुधवार को परिवार सहित पटौदी पहुंच गईं। वह बृहस्पतिवार से दिल्ली में फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में हिस्सा लेंगी। शूटिंग 15 अक्तूबर तक चलेगी। इस दौरान करीना पटौदी स्थित पैलेस में ही रहेंगी। वह यहां से रोजाना दिल्ली जाएंगी।

करीना कपूर, सैफ अली खान व बेटा तैमूर शाम को करीब साढ़े चार बजे पैलेस पहुंचे। बाहर सुबह से ही इलाके के बच्चे व युवक उनके आने के इंतजार में चक्कर लगाते रहे। हालांकि, कोई भी उनकी झलक नहीं पा सका। वे काले शीशे वाली कार से आए। लोगों को उम्मीद थी कि सैफ का परिवार शीशे नीचे करके हाथ हिलाते हुए पैलेस में जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि करीना 20 अक्तूबर तक पैलेस में रहेंगी और यहीं 15 अक्तूबर को शादी की वर्षगांठ भी मनाएंगी।
कर्मचारियों ने कराई स्वास्थ्य जांच
कोरोना के मामलों में इजाफा होने से पैलेस में कार्यरत समस्त कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच की कराई गई। सभी कर्मचारी स्वस्थ पाए गए। करीना के साथ मुंबई से भी कर्मचारी आए हैं जो खाना बनाएंगे और अन्य कार्य करेंगे।

 

oldAuthor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *