मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मिलकर क्या कुछ कहा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद दौरे के दौरान दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह के पिता कृष्ण कुमार सिंह व उनकी बहन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री पुलिस आयुक्त ओ.पी. सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे तथा दिवंगत अभिनेता के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह बहुत अच्छा कलाकार थाजो हंसमुख व्यक्तित्व का धनी था। उनके अचानक चले जाने से उनके चाहने वालों को बड़ा दुख पहुंचा है। इस अवसर पर उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी उपस्थित थे। आपको बता दें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह के पिता कृष्ण कुमार अभिनेता सुशांत सिंह के जीजा एक फरीदाबाद के कमिश्नर ओपी सिंह से मिलने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अपनी सांत्वना में कहा कि न्याय पर भरोसा रखिए। मामला सीबीआई देख रही है। और विश्वास दिलाता हूं कि न्याय जरूर मिलेगा।

oldAuthor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *