प्रदेश में अनलॉक-1 के 16 दिन में ढाई गुना बढ़ी कोरोना मरीजों की पॉजिटिव रेट

हरियाणा में लॉकडाउन खोले जाने के बाद कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लोग खुले आम बाजारों में घूम रहें हैं। बढ़ती भीड़ की वजह से प्रदेश में पॉजिटिव रेट अनलॉक-1 के 16 दिन में करीब ढाई गुना बढ़ गई है। 31 मई को प्रदेश में पॉजिटिव रेट 1.83 थी। यानी उस दिन तक 2145 केस ही हरियाणा में मिले थे। परंतु 16 दिनों में पॉजिटिव रेट बढ़कर 4.39 पर पहुंच गई है। मरीजों का आंकड़ा 8 हजार पार जा चुका है।

यानि लोग दो गज की दूरी और मास्क की अनिवार्यता को गंभीरता से नहीं ले रहें हैं। इसके अलावा प्रदेश में फैटिलिटी रेट भी डेढ़ गुना हो गई है। लॉकडाउन के आखिरी दिन तक 22 मौतों के साथ फैटिलिटी रेट 0.98 प्रतिशत थी जो अब 127 मौतों के साथ 1.51 प्रतिशत पर पहुंच गई है। राज्य में शिक्षण संस्थानों व कुछ अन्य गतिविधियों के अलावा सभी बाजार, मॉल, यातायात खोल दिए गए हैं।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *