हरियाणा में 1 दिन में सबसे ज्यादा 21 मौतें, 575 नए मरीज मिले

प्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे होने वाली मौतों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। मंगलवार को एक ही दिन में सर्वाधिक 575 नए मरीज मिले हैं। जबकि गर्भवती महिला समेत 21 लाेगों की मौत हो गई। यह एक दिन में मिले मरीजों व मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा है। गुड़गांव में 9, फरीदाबाद में 5, सोनीपत व भिवानी में 2-2, झज्जर व अम्बाला में एक-एक मरीज की मौत हुई है। पहली बार सोनीपत में एक गर्भवती महिला की भी जान गई है। इससे मरने वालों की संख्या 127 हो गई है।

अब तक सबसे ज्यादा गुड़गांव में 46, फरीदाबाद में 38 मौतें हुई है। वहीं, संक्रमितों का आंकड़ा भी 8385 पर पहुंच गया है। एक दिन पहले ही सीएम ने गुड़गांव में बढ़ते केसों और मौतों के आंकड़ों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। गुड़गांव में सबसे ज्यादा संक्रमण फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में 183 लोग ठीक होकर लौटे हैं। अब ठीक होने वाले की कुल संख्या 3748 हो गई है।

यहां मिले नए केस
गुड़गांव में 205, फरीदाबाद में 175, सोनीपत में 37, रेवाड़ी में 26, रोहतक में 18, अम्बाला व करनाल में 17-17, हिसार में 15, झज्जर में 8, भिवानी में 7, पलवल में 6, महेंद्रगढ़ में 5, पानीपत, जींद, फतेहाबाद में 4-4, सिरसा में 3, चरखी दादरी में 2, पंचकूला, नूंह में 1-1 केस मिला है।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *