फरीदाबाद की कृत्रिम झील में नहाने गए दिल्ली के दो युवक डूबे

फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड थाना क्षेत्र में कृत्रिम झील में नहाने गए दो युवक डूब गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची गोताखोरों की टीम युवकों की तलाश में जुटी है। दोनों की पहचान सुनील और बंटी के रूप में हुई है। दोनों युवक दिल्ली के तुगलकाबाद दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दोनो युवक झील में नहाने के लिए दिल्ली से आए थे। नहाने के दौरान अचानक दोनो डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी पीड़ित परिजनों को दे दी है।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *