हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर पंजाब पुलिस के एएसआई की गोली लगने से मौत, खुद की स्टेनगन से लगी है गोली

फतेहाबाद के जाखल में हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर लगने वाली कंडेल चौकी पर एक पंजाब पुलिस के एएसआई की गोली लगने से मौत हो गई। घटना बुधवार की है। गोली एएसआई की स्टेनगन से चली है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि एएसआई ने सुसाइड किया है या उनसे गलती से ऐसा हुआ। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पंजाब पुलिस का एएसआई कृष्ण सिंह तैनात था। उसकी स्टेनगन से 5 गोलियां लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब कृष्ण सिंह अपनी ड्यूटी पर सुबह 8 बजे आया तो इस दौरान अपनी स्टेनन साथ लेकर  बाथरूम करने गया था। इसी दौरान उसकी स्टेनगन से गोलियां चल गई। उसमें से एक गोली गला चीरते हुए सिर के आर पार हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। अब पुलिस जांच कर रही है कि यह गोलियां इत्तफाकन चली है या उसने सुसाइड किया है।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *