भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, गिराेह की सरगना महिला सहित 5 पर केस दर्ज

फतेहाबाद. जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह बठिंडा के इंद्राणी हॉस्पिटल में छापेमारी करते हुए भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह से जुड़े अल्ट्रासाउंड करने वाले बठिंडा के आरएमपी बजरंग, दलाल जगतार सिंह, गुरजीत सिंह फूस मंडी सरदूलगढ़ को विभागीय टीम ने रंगे हाथों मौके पर दबोच लिया। वहीं फतेहाबाद के एक गांव की निवासी महिला रूपिंद्र कौर व उसके पति युगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।

इस गिरोह की सरगना फतेहाबाद के गांव निवासी महिला रूपिंद्र कौर बताई जाती है, जिसने खुद को एएनएम बताया था। उधर गिरोह के सदस्य बठिंडा के आरएमपी ने इंद्राणी हॉस्पिटल में खुद अल्ट्रासाउंड जांच करके डिकोय ग्राहक के गर्भ में लड़का बताया।

महिला खुद को बताती थी एएनएम 

भ्रूण लिंग जांच गिरोह के एक सदस्य गुरजीत सिंह फूस मंडी सरदूलगढ़ ने टीम को बताया की महिला रुपिंदर कौर उसकी रिश्तेदार है। उसने अपने बयान में टीम को यह भी बताया कि यह उसका 5वां केस था। बता दें कि बठिंडा के इंद्राणी अस्पताल में सिरसा स्वास्थ्य विभाग की टीम के काबू में आया गिरोह जिसकी सरगना फतेहाबाद के गांव की निवासी महिला रूपिंद्र कौर बताई जाती है। जिसने खुद को एएनएम बताया था। यह गिरोह ने आरएमपी व चहेते ग्रामीणों के जरिये अपना नेटवर्क बना रखा था।

फतेहाबाद की महिला गिरोह की सरगना

सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन को सूचना मिली कि सिरसा क्षेत्र में भ्रूण लिंग का गिरोह सक्रिय है। जिसमें फतेहाबाद की एक महिला व उसका पति शामिल है। गिरोह के सदस्य पंजाब में भ्रूण लिंग जांच करवाने का कारोबार करते हैं। जिसकी एवज में मोटी रकम ऐंठते हैं।

सिरसा से लेकर बठिंंडा तक गिराेह की चेन

गिरोह से जुड़े सदस्य इतने शातिर हैं कि रातभर एक से दूसरे से संपर्क करके आगे भेजते गए। उनकी आपस में सिरसा के बाद फतेहाबाद, सरदूलगढ़, मानसा व बठिंडा तक चेन है। इसी तरह यह गिरोह भ्रूण लिंग जांच के गोरख धंधे को अंजाम देता है।

सरगना महिला सहित 5 के खिलाफ एफआईआर

^टीम ने बठिंडा के इंद्राणी हॉस्पिटल में छापेमारी कर भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड किया है। जिसमें गिरोह की सरगना महिला दलाल रूपिंद्र कौर, बठिंडा के 1 आरएमपी सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। ” -डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ सिरसा।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *