करनाल : इंद्रा कॉलोनी का व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव

करनाल में मंगलवार को एक और कोरोना का पॉजिटिव केस मिला है। सदर बाजार की इंद्रा कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति एक दिन पहले दिल्ली से आया था। कल्पना चावाला मेडिकल कॉलेज में जांच करवाने पर पॉजिटिव पाया गया। मेडिकल कॉलेज में मरीज का इलाज चल रहा है। पीड़ित व्यक्ति दिल्ली में जूतों की दुकान करता है। वह एक दिन पहले दिल्ली से आया था। घर आते ही उसने कोरोना का टेस्ट करवाया। जिसमें वह पॉजिटिव मिला है। प्रशासन ने इंद्रा कॉलोनी की गली को सील कर दिया है। कई लोगों को क्वारेंटाइन भी किया गया है। अब तक करनाल में 20 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। सभी की केस हिस्ट्री ट्रेवलिंग की है। लोकल कोई भी व्यक्ति कोरोना का पॉजिटिव नहीं मिला है।
62 संदिग्ध की आज आएगी जांच रिपोर्ट : सिविल सर्जन डाॅ. अश्वनी आहुजा ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस से संदिग्ध कुल 3990 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें से 3908 की रिपोर्ट निगेटिव आई है तथा 62 की रिपोर्ट आना शेष है। गत दिवस तक 20 एक्टिव केस में से 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी तथा 10 व्यक्ति ठीक होकर अपने घर चले गए और अब 9 केस एक्टिव हैं। इनमें मंगलवार को मिला 1 पॉजिटिव केस शामिल है, जोकि अस्थायी रूप से दिल्ली में रहता था। इंदिरा कॉलोनी निवासी मंगलवार को दिल्ली से सीधा चेकअप के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचा और उसका टैस्ट पॉजिटिव पाया गया।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *