आजमगढ़। घर में युवती को अकेली देख मनबढ़ युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। इस बात की शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने पीड़ित युवती, उसके माता-पिता तथा भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना जीयनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ेरीपट्टी (चुनहवा) में बुधवार को दिन में हुई। घायलों का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जीयनपुर क्षेत्र के गडेरीपट्टी गांव में बुधवार की सुबह ग्राम निवासी दोदे की 16 वर्षीय पुत्री आरती घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य कृषि कार्य हेतु खेत में गए थे।
बीच मौका पाकर गांव का ही एक मनबढ़ युवक घर में घुसकर आरती के साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। परिवार के लोग जब घर लौटे तो पीड़िता ने उनसे आपबीती बताई। इस बात का उलाहना देने पर आरोपी युवक के परिजनों ने पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया। मारपीट की इस घटना में पीड़िता आरती (16), उसका भाई मोहन (22), माता तारा देवी (50) तथा पिता दोदे (55) सभी घायल हो गए। घायलों को दोपहर बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया