पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह के साथ रैली करेंगे। नीतीश कुमार की पार्टी दिल्ली में भाजपा के साथ चुनाव लड़ रही है। जदयू को दो सीट मिली हैं। नीतीश इन्हीं दोनों सीटों पर प्रचार के लिए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्ष के साथ मंच साझा करेंगे।
दिल्ली में जदयू के प्रभारी संजय झा के अनुसार नीतीश कुमार दो फरवरी को दिल्ली के बुराड़ी में अमित शाह के साथ रैली करेंगे। इसी दिन शाम 4 बजे संगम विहार में भी नीतीश चुनावी सभा करेंगे। इस सभा में नीतीश के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे। संगम विहार और बुराड़ी से जदयू के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों सीटों पर पूर्वांचल के वोटरों की संख्या अधिक है।