जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उनका चुनाव निर्विरोध हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय से हुई। इसके मद्देनजर मुख्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ भाजपा नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी मौजूद रहे। नड्डा, अमित शाह की जगह लेंगे।
संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता राधामोहन सिंह ने पार्टी मुख्यालय में इसकी घोषणा की। निवर्तमान अध्यक्ष अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नड्डा को बधाई दी, जो पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। वह तीन साल तक इस पद पर रहेंगे।
– भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज पार्टी मुख्यालय में अपने भाई से मुलाकात की। वह निर्विरोध चुनाव के बाद आज से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल रहे हैं।
– दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जेपी नड्डा के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। गोयल ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया, ‘मुझे गर्व है कि हमने भारतीय जनता युवा मोर्चा में एक साथ काम किया है। जब वह अध्यक्ष थे, तब मैं महासचिव था। नड्डा बहुत ही सरल और अनुभवी व्यक्ति हैं। पार्टी उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।
– जगत प्रकाश नड्डा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उनका चुनाव निर्विरोध हुआ।
जेपी नड्डा भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन की प्रक्रिया जल्द शुरू होनी है।
– जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा ने कहा कि यह हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। परिवार, बिलासपुर और हमारे हिमाचल प्रदेश राज्य सहित हर कोई आज बहुत खुश है क्योंकि इतने छोटे राज्य के एक व्यक्ति को बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है।