मुंगेर. मुंगेर में गुरुवार की रात भरत केसरी नाम के एक सनकी व्यक्ति ने वृद्ध मां, पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी। इसके बाद उसने छत से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन वह बच गया।
घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बाजार स्थित कन्हैया टोला की है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार भरत ने वारदात को देर रात अंजाम दिया। उसने 95 साल की मां, पत्नी और तीन छोटी-छोटी बेटियों की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद छत पर गया और खुदकुशी करने के इरादे से कूद गया। आसपास के लोगों को जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही हवेली खड़गपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी भरत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भरत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
भरत पिछले दो-तीन दिन से डिप्रेशन में था। गौशाला मार्केट में उसकी एक दुकान है। उसी दुकान के एग्रिमेंट का पेपर खो गया था। इसके चलते वह तनाव में रह रहा था।