दिल्ली महाभारत 2020 : इलेक्शन 20-20, दिल्ली 31 दिन बाद डालेगी वोट; 35 वें दिन तय होगा किसकी बनेगी सरकार

नई दिल्ली . दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। पिछले हफ्ते से ही चुनाव की तारीखों की घोषणा का इंतजार था। सोमवार को चुनाव आयुक्त ने दिल्ली चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। दिल्ली में मतदान 8 फरवरी को होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि चुनाव सिंगल फेज में होगा। इसके लिए 14 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 21 जनवरी होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 जनवरी रखी गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी, जिसके लिए 2689 जगहों पर वोटिंग होगी। इसके लिए कुल 13757 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि दिल्ली में करीब 1 करोड़ 46 लाख वोटर हैं।

वोटिंग ट्रेंड: 2015 के विस चुनाव में 54% वोट लेने वाली आप 2019 के लोस चुनाव में 32.3% वोट गंवा बैठी थी, यानि राज्य में आप, केंद्र में भाजपा

  • 1.46 कराेड़ कुल वोटर इनमें 66.35 लाख महिलाएं 815 थर्ड जेंडर हैं
  •  पहली बार मतदाताअाें काे क्यूअार काेड वाली मतदाता पर्चियां दी जाएंगी।
  •  मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा, सीएए के तहत शरणार्थियाें काे मतदाता सूची में शामिल करने का निर्देश नहीं है।
  •  झारखंड की तरह दिव्यांग अाैर 80 साल से ज्यादा अायु वालों काे पोस्टल बैलेट की सुविधा मिलेगी।आप काम पर बीजेपी नाम पर और कांग्रेस इतिहास पर मांगेगी वोट

    काम किया है तो वोट दें, वरना नहीं: केजरीवाल

    मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और कच्ची काॅलोनियों में विकास कार्यों पर लड़ेगी। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अगर हमने काम किया है तो ही हमें वोट देना, वरना नहीं देना। आम आदमी पार्टी का चुनाव चुनाव अभियान पूरी तरह से सकारात्मक होगा। हमारी पार्टी गाली-गलौच की राजनीति नहीं करेगी। हम अपने काम के नाम पर ही लोगों से वोट मांगने जाएंगे।
    अरविंद केजरीवाल, सीएम दिल्ली

    आप-कांग्रेस ने दिल्ली काे दंगाें में जलाया: शाह

    आम आदमी पार्टी अाैर कांग्रेस ने दिल्ली के युवाओंकाे गुमराह कर राष्ट्रीय राजधानी काे दंगाें की अाग में जलाने का पाप किया है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अाैर सीएम अरविंद केजरीवाल पाकिस्तान की भाषा बाेलते हैं। जब सेना ने पाकिस्तान में अातंकी शिविराें पर सर्जिकल स्ट्राइक की ताे वे हमसे सबूत मांग रहे थे। जब 2016 में जवाहरलाल यूनिवर्सिटी में कुछ लोगों ने भारत विराेधी नारेबाजी की तो आरोपियों पर मुकदमा चलाने की इजाजत दिल्ली सरकार की तरफ से नहीं दी गई। – अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री एवं बीजेपी अध्यक्ष

    जनता का भाजपा व केजरीवाल से मोह भंग हो गया है: चोपड़ा

    कांग्रेस अपने दम पर पूर्ण बहुत की सरकार बनाने के लिए पूरी शक्ति के साथ चुनाव में उतरेगी। हम अपने कंट्रोल रूम के जरिए हर दिन विपक्षी दलों के दावों की पोल खोल रहे हैं। हम अपनी नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली 15 साल चली कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचा रहे हैं। जनता का भाजपा व अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी से मोह भंग हो गया है। – सुभाष चोपड़ा, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *