भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने कक्षा 9वीं और 11वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए वर्ष 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। Haryana Board of School Education की ओर से 19 जनवरी को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी।
बोर्ड ने परीक्षा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपने लॉग टेबल, त्रिकोणमिति टेबल और मैप स्टेंसिल स्वयं लाने होंगे। विज्ञान विषयों में केवल रंगीन पेंसिल की अनुमति होगी। कैलकुलेटर और मोबाइल फोन परीक्षा कक्ष में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर इसे अनुचित साधन (Unfair Means) माना जाएगा।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 9वीं डेटशीट 2026
-
17 फरवरी 2026: हिंदी (08:30 AM – 11:30 AM)
-
19 फरवरी 2026: सामाजिक विज्ञान
-
21 फरवरी 2026: अंग्रेजी
-
23 फरवरी 2026: गणित
-
25 फरवरी 2026: विज्ञान
-
27 फरवरी 2026: ड्राइंग / व्यावसायिक विषय
-
02 मार्च 2026: पंजाबी, संस्कृत, उर्दू
-
05 मार्च 2026: संस्कृत साहित्य
-
06 मार्च 2026: संस्कृत व्याकरण
इसके अलावा कृषि, होम साइंस, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, म्यूजिक, डांस और विभिन्न NSQF विषयों की परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार आयोजित की जाएंगी।
HBSE कक्षा 11वीं डेटशीट 2026
-
16 फरवरी 2026: इंग्लिश कोर / इंग्लिश इलेक्टिव
-
18 फरवरी 2026: हिंदी कोर / हिंदी इलेक्टिव
-
21 फरवरी 2026: भूगोल
-
23 फरवरी 2026: भौतिकी, अर्थशास्त्र
-
25 फरवरी 2026: अकाउंटेंसी, रसायन विज्ञान
-
27 फरवरी 2026: इतिहास, बिजनेस स्टडीज, जीवविज्ञान
-
02 मार्च 2026: गणित
-
06 मार्च 2026: समाजशास्त्र, उद्यमिता
-
09 मार्च 2026: कंप्यूटर साइंस
-
13 मार्च 2026: संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत
इसके अतिरिक्त NSQF, संगीत, दर्शनशास्त्र, नृत्य, बायोटेक्नोलॉजी और सैन्य विज्ञान जैसे विषयों की परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी, विषयवार समय-सारिणी और निर्देशों के लिए हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।