श्री मरदोंसाहिब में दो दिवसीय समागम समारोह का शुभारंभ किया गया। सुबह करीब नौ बजे सिख संगतों का गुरुद्वारा साहिब में आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। सोमवार को सिख संगतों को निहाल करने अंबाला व कुरुक्षेत्र से ढाढी जत्थे पहुंचे हैं। अंबाला से बलबीर सिंह वीर, रमनजीत सिंह पारस, रघुबीर सिंह, रणदीप सिंह, अमर सिंह अनखी अंबाला अपने सहयोगी सतविंद्र सिंह सत्ता मरदोंसाहिब से व गुरुदेव सिंह हीरा कुरुक्षेत्र आदि ने पहुंचकर संगतों को गुरुओं की विभिन्न कथाएं सुनाई। इस समागम में कुल छह ढाडी जत्थों ने भाग लिया। इसमें एक जत्था कुरुक्षेत्र व पांच जत्थे अंबाला के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे। मंगलवार को सुबह नौ बजे गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाया जाएगा। हरियाणा, हिमाचल व पंजाब आदि राज्यों से सिख संगतें गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी। शाम करीब चार बजे दीवान की समाप्ति की जाएगी।
समागम में ढाढी दरबार के साथ साथ श्री अमृतसर दरबार साहिब से हैड ग्रंथी बाबा जगतार सिंह भी पहुंचेगें। समागम समारोह में अमृत संचार का भी आयोजन किया जाएगा। #