बहुअकबरपुर गांव के युवक के खाते से किसी ने 20 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में पीड़ित ने अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक युवक संजीत ने दी शिकायत में बताया कि 18 दिसंबर को उसके पास फोन आया। फोन करने वाले युवक ने कहा कि आपके खाते में 20 हजार रुपये भेजने हैं। जैसा कहूं, वैसे करते रहें। आरोपी ने उससे बैंक अकाउंट नंबर व दूसरी डिटेल ले ली। इसके बाद उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
