Baroda Haryana by-election: हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए कांग्रेस आज नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन की सुबह अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। कांग्रेस टिकट के चयन के लिए पार्टी में बीती रात करीब दो बजे तक सियासी ड्रामा चलता रहा। इसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिह हुड्डा पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा भारी पड़ीं। बताते हैं कि हुड्डा की तमाम कोशिशों के बावजूद उनके पसंदीदा माने जा रहे कपूर नरवाल को कांग्रेस टिकट नहीं मिला। कांग्रेस ने इंदुराज नरवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
सैलजा के दिल्ली वाले फ्लैट पर देर रात चली मीटिंग और खूब हुआ सियासी ड्रामा
असल में बरोदा हल्के को अपना गढ़ बताने वाले पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा चाहते थे कि इस सीट पर कपूर नरवाल को टिकट दे दिया जाए। कपूर नरवाल ने 2009 व 2014 का चुनाव इनेलो के टिकट पर लड़ा और 2019 में वह जजपा में थे। इस समय कपूर नरवाल भाजपा में हैं और टिकट के उनके कांग्रेस में शामिल होने की बात कही जा रही थी।
बताया जाता है कि कपूर नरवाल के नाम का कांग्रेसियों ने विरोध किया। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात तक चली बैठक में हुड्डा के अड़े होने के बाद भी हाईकमान ने उनसे दूसरा नाम मांगा। यह भी चर्चा है कि हुड्डा गुट के विधायक भी कपूर नरवाल को टिकट देने का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि पिछले चुनाव में कपूर नरवाल के खिलाफ प्रचार किया था, तो अब किस मुंह से उनके लिए वोट मांगेंगे। शुक्रवार सुबह इंदुराज नरवाल का नाम फाइनल किया गया। इंदुराज नरवाल को आज नामांकन दाखिल करेंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यकर्ताओं के साथ खुद इंदुराज का नामांकन भरवाने बरोदा पहुंचेंगे।
कपूर की दावेदारी पर मचा बवाल तो इंदुराज बनी सर्व मान्य उम्मीदवार
बरोदा हल्के की सीट कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के निधन के कारण खाली हुई थी। इस सीट पर श्रीकृष्ण हुड्डा के बेटे जीतेंद्र हुड्डा और उनकी पत्नी गायत्री हुड्डा को भी टिकट देने में सैलजा को कोई गुरेज नहीं था मगर भूपेंद्र हुड्डा कपूर नरवाल को वायदा कर चुके थे। यही कारण था कि गुरुवार सुबह हुड्डा ने कपूर नरवाल को दिल्ली बुलाया था। कपूर नरवाल को कांग्रेस में शामिल करने की योजना थी मगर कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल और कुमारी सैलजा ने हुड्डा द्वारा कपूर को कांग्रेस में शामिल कराने की योजना को फ्लाप क