देश में लगातार दो दिनों से 90,000 से ज्यादा केस, लेकिन ये खुशखबरी भी

भारत में पिछले दो दिनों से 90 हजार से ज्‍यादा नए कोरोना केस सामने आ रहे हैं। हालांकि, मरीजों के ठीक होने की दर में वृद्धि और मृत्यु दर में कमी के कारण हमारे देश की हालत दुनिया के कई अन्य देशों के मुकाबले बेहतर है। लेकिन, तेज रफ्तार से केस आने के कारण हम कोरोना केस की वर्ल्ड लिस्ट में हम दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। भारत में अब कुल 42,04,614 कोरोना केस हो चुके हैं।

हमसे ज्यादा कोविड-19 महामारी के मामले में अमेरिका ही हमसे आगे है। भारत ने रविववार को 90,802 नए केस के साथ ही इस मामले में ब्राजील को पीछे छोड़ दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार को 24 घंटों में 1,016 मरीजों की मौत हुई और कुल मौतों की संख्या 71,642 हो गई। वहीं, इलाजरत मरीजों की संख्या 8,82,542 है जबकि 32,50,429 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। आइए कोरोना केस से जुड़े हर पहलू पर डालते हैं एक नजर…

​लगातार दो दिनों से 90 हजार से ज्यादा नए केस

-90-
देश में रविवार को 90,632 नए केस के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 41,13,811 हो गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को सुबह 8 बजे तक के आकंड़े पेश करते हुए बताया था कि पिछले 24 घंटों में देश में 73,642 कोविड-19 मरीज रिकवर हो गए। वहीं, ऐक्टिव केसों की संख्या में 15,925 का इजाफा हुआ। यानी, इलाजरत मरीजों की संख्या बढ़कर 8,62,320 हो गई। उस दौरान 1,065 मरीजों की मौत हुई और महामारी से देश में कुल मौतों का आंकड़ा 70,626 के पार हो गया। अब रविवार को भी 90,802 केस सामने आए।

रेकॉर्ड रिकवरी भी

सोमवार को छोड़ दें तो पिछले दो दिनों से रिकवरी के मामले में भी लगातार रेकॉर्ड बनते रहे। शुक्रवार को शनिवार को 70 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए थे। शनिवार को 73,642 मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों से डिस्चार्च किया गया था। सोमवार को भी पिछले 24 घंटों में 69,564 मरीज ठीक हुए।

​बढ़ता जा रहा है रिकवरी रेट

देश में कोविड-19 महामारी से ग्रसित मरीजों के ठीक होने की दर लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 77.32% कोविड मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, सिर्फ 21% ही इलाजरत हैं। वहीं, मृत्युदर घटकर 1.72% हो गई है। यानी, महामारी से हर 100 पीड़ितों में दो मरीज की भी जान नहीं जा रही है।

​लगातार मजबूत हो रहा है टेस्टिंग का मोर्चा

देश में कोरोना संक्रमण की जांच वाले प्रयोगशालाओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अब देशभर में 1,65,842 लैब्स हो गए हैं जहां कोविड टेस्टिंग हो रही है। इस कारण रोजाना हो रहे नमूनों का जांच में भी तेजी आई है। अकेले रविवार को 7,20,362 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही 6 सितंबर तक देशभर में कुल 4,95,51,507 नमूनों की जांच पूरी कर लगी गई।

​ये राज्य बेहतर

​इन राज्यों में 15 हजार से 1 लाख केस

-15-1- 

​इन राज्यों में कोरोना मरीजों की बाढ़

oldAuthor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *