एक दिन में 13 जिलों में 42 मरीज मिले, सिरसा बना तीसरा कोरोना मुक्त जिला

हरियाणा में भले ही कोरोना मरीजों के ठीक होने की गति में सुधार हुआ है। लेकिन एक ही दिन में 13 जिलों में एकसाथ पॉजिटिव केसों के मिलने से चिंता बढ़ी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 42 नए केस मिले हैं। फरीदाबाद में 13, गुड़गांव में 9, सोनीपत में 7, पानीपत, हिसार, महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी में 2-2, झज्जर, करनाल, पलवल व जींद, करनाल रोहतक, में 1-1 केस मिला है। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 972 हो गया है। वहीं, 29 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। फरीदाबाद में 9, सोनीपत व झज्जर में 7-7 और पानीपत, पंचकूला, कैथल, सिरसा में 1-1 मरीज ठीक हुआ है। सोनीपत में कुल 145 मरीजों में से ठीक होने वालों की संख्या 101 पर पहुंच गई है। यमुनानगर व अम्बाला के बाद अब सिरसा भी कोरोना मुक्त होने वाला तीसरा जिला बन गया है। फिलहाल प्रदेश में 330 एक्टिव मरीज हैं। अब तक 14 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।  628 लोग ठीक हो चुके हैं।

 

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *