दिल्ली की मुख्य सड़कों की जाम से हालत इतनी खराब है कि लोग 40-40 मिनट से एक ही जगह पर फंसे हुए हैं और अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिन सड़कों पर सबसे ज्यादा जाम है उनमें मथुरा रोड, विकास मार्ग, गीता कॉलोनी रोड, आईटीओ, डीडीयू, बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, निजामुद्दीन प्रमुख हैं।
जाम इतना ज्यादा है कि निजी वाहनों के साथ ही बसें भी यहां फंस गई हैं। ऐसे में बसों में सवार लोग उतरकर पैदल अपने गंतव्यों की ओर जा रहे हैं। दरअसल आज राजघाट पर संविधान बचाओ प्रदर्शन है। जिसमें कई संगठनों के लोग शामिल हो रहे हैं।
यशवंत सिन्हा समेत राजघाट पहुंचेंगे विपक्ष के कई नेता
इनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता, पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चौह्वाण समेत अन्य होंगे।मालूम हो कि गांधी शांति यात्रा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से होते हुए आज दिल्ली के राजघाट पहुंच रही है। इस यात्रा का मकसद केंद्र सरकार की मौजूदा नीतियों का विरोध करना होगा।
नागरिकता संशोधन कानून 2019 को धार्मिक आधार दिए जाने, देश के संविधान का अपमान करने और एनपीआर में जनगणना के बहाने सरकार की जानकारियां लेने की कोशिश के विरूद्ध जन जागरूकता फैलाना होगा।