गणतंत्र दिवस मेकप टिप्स: गणतंत्र दिवस पर दिखना खास है तो स्वतंत्र रूप से इन 5 आसान बनाने के टिप्स

साल के पहले त्योहार लोहड़ी और मकरसंक्रांति के बाद अब देश भर में रविवार को गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाया जाएगा। ये एक ऐसा दिन है, जिसे हर भारतीय गर्व और उत्साह के साथ मनाता है, इस दिन भारत का संविधान साल 1950 में लागू हुआ था। दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र और संविधान का जश्न मनाने के अलावा, सभी लोग अपने टेलीविजन स्क्रीन के सामने बैठकर गणतंत्र दिवस की परेड का मज़ा लेते हैं जो नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है।

इसके अलावा, और भी कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप इस दिन को खास बना सकते हैं। खास तिरंगे वाले आउटफिट के अलावा आप मेकअप के ज़रिए भी गणतंत्र दिवस के रंग में रंग सकते हैं। अगर आप भी इस दिन के लिए मेकअप आइडियाज़ की तलाश में हैं तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास टिप्स।

मेकअप में आप अपनी आंखों को तिरंगे रंग में तबदील कर सकते हैं। इसके लिए आपको केसर, हरा और सफेद रंग के आइशैडो और काजल की ज़रूरत पड़ेगी।

1. आप इन तीनों रंगों को मिलाकर आंखों की पलकों पर तिरंगा रंग दे सकती हैं। इसके लिए आप आइलाइनर से आखों पर तीन लाइनें खींच लें और उसके बाद इसे तीन रंगों से भर लें।

2. अगर एक ही आंख में तीन रंग करना मुश्किल लग रहा हो, तो एक आंख में केसर तो दूसरी में हरे रंग का आइशैडो लगा लें। आप इसके साथ सफेद रंग की बिंदी लगा सकती हैं। ये मेकअप न सिर्फ आसान है बल्कि दिखने में भी काफी ट्रेंडी लगता है।

3. अगर आपको सिम्पल लुक पसंद है, तो पलकों पर तीनों रंगों को लगाएं और इन्हें ब्लेन्ड कर दें। इसके ऊपर काले रंग का आइलाइनर लगाएं और चाहे तो विंग लुक भी दे सकती हैं। अगर आपको ज़्यादा ग्लैमरस आंखें पसंद हैं तो ब्लैक आइलाइनर की जगह ब्लू रंग ट्राई करें।

4. अगर आइशैडो नहीं पसंद तो आप तीन रंग का आइलाइनर भी लगा सकती हैं। इसमें समय भी नहीं लगता और दिखने में भी अच्छा लगता है।

5. आजकल हाइलाइटर काफी ट्रेंड में है और ये हर रंग में आसानी से उपलब्ध भी है। आंखों के अलावा आप अपने गालों पर भी तिरंगे रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए ऑरेंज, हरे और सफेद हाइलाइटर को मिक्स करें और गालों पर अच्छी तर ब्लेंड कर दें|

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *