झामुमो और कांग्रेस 28 जनवरी को मंत्रिमंडर विस्तार की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दिल्ली दौरे पर गए सीएम हेमंत सोरेन की कांग्रेस के आला नेताओं के साथ बैठक में इस पर सहमति बन गई है।
हालांकि, मंत्रिपरिषद में सीटों के बंटवारे और विभागों के वितरण पर अंतिम फैसला बाकी है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के साथ मुख्यमंत्री की बैठक जल्दो हो सकती है। चार दिन दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री की कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात हुई। इस बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सीएम से चुनाव घोषणा पत्र में किए गए अपने वादों को पूरा करने का आग्रह किया। खासककर धान का समर्थन मूल्य 2500 रुयये प्रति क्विंटल करने और दोर लाख रुपये तक के कृषि ऋण को माफ करने में पहल करने का सुझाव दिया।
आज रांची लौटेंगे हेमंत
सीएम हेमंत सोरेन आज दिल्ली से रांची लौटेंगे। 26 जनवरी को उप राजधानी दुमका में गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए सीएम 25 जनवरी को दुमका जाएंगे।