Delhi Election 2020: पूर्वांचल और बिहार के लोगों को ध्यान में रखकर AAP देगी टिकटः संजय सिंह

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को चुनाव का परिणाम आएगा। सभी दल चुनाव जीतने के लिए मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी पिछली बार से अधिक सीटों के साथ सत्ता वापसी के लिए जी-जान से लगी है। आम आदमी पार्टी की रणनीति क्या है और इस चुनाव को लेकर क्या सोचते हैं पार्टी के नेता।

दिल्ली का चुनाव मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर लड़ा जा रहा है। बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क, फ्लाईओवर, किसान, जवान, माताओं-बहनों की सुरक्षा, बस की मुफ्त यात्रा, बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा समेत सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य, ये सब हमारे चुनावी मुद्दे हैं।

टिकट वितरण में पूर्वांचल की क्या स्थिति रहेगी?

पूर्वांचल के लोग हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमने उनके लिए बहुत काम कराया है। छठ घाटों का विस्तार किया गया है। अनधिकृत कॉलोनियां में विकास कराया गया। इन पर आठ हजार करोड़ से अधिक खर्च किए गए हैं। इन कॉलोनियों में अधिकतर पूर्वांचल के लोग रहते हैं। हमारे 13 विधायक पूर्वांचल के हैं। इस बार भी पूर्वांचल को पूरा सम्मान मिलेगा। वहीं भाजपा ने छठ घाट तोड़वाए हैं।

admin2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *