नई दिल्ली,दिल्ली में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक इलाके में आग लग गई। आग में झुलसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आग एक पेपर प्रिंटिंग प्रेस में लगी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 35 गाड़ियां मौके पर हैं।
बताया जा रहा है कि यह आग गुरुवार तड़के सुबह लगी। आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है।
दमकल विभाग ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में एक की मौत हो गई है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की रात में 2.38 मिनट पर मिली थी। आग पर सुबह आठ बजे काबू पाया जा सका। आग लगने से पेपर प्रिंटिंग प्रेस में काफी नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ महीनों से लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। दिल्ली के अनाज मंडी में भीषण आग लग गई थी। जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई थी।