अंबिकापुर नगर निगम समेत 9 निकायों में आज महापौर और अध्यक्ष का चुनाव होगा |

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब शहर सरकार चुनी जा रही है। प्रदेश के 10 नगर निगमों में से 8 के नतीजे सामने आ चुके हैं। इन सभी पर कांग्रेस के महापौर निर्वाचित हुए हैं। अब बुधवार को अंबिकापुर नगर निगम सहित 9 निकायों के लिए महापौर व अध्यक्ष पद को लेकर निर्वाचन होगा। इसके बाद 10 जनवरी को अंतिम बचे कोरबा नगर के लिए महापौर का चुनाव किया जाएगा।

अब तक के नगर निगम के परिणाम

नगर निगम  महापौर सभापति
रायपुर एजाज ढेबर प्रमोद दुबे
दुर्ग धीरज बाकलीवाल राजेश यादव
रायगढ़ जानकी काटजू जयंत ठेठवार
धमतरी विजय देवांगन अनुराग मसीह
चिरमिरी कंचन जायसवाल गायत्री
बिलासपुर रामशरण यादव शेख नजिरुद्दीन
जगदलपुर साफिरा राहू कविता साहू
राजनांदगांव हेमा देशमुख हरिनारायण धकेता

अंबिकापुर नगर निगम में फिलहाल कांग्रेस का पलड़ा भारी है। नगरीय निकाय चुनाव में अंबिकापुर के 48 वार्ड में से 27 पर कांग्रेस को जीत मिली थी। जबकि 20 में भाजपा और एक मेें निर्दलीय ने जीत दर्ज की। ऐसे में कांग्रेस का महापौर और सभापति बनना लगभग तय है। हालांकि यहां भी कांटे की टक्कर है और भाजपा को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। वहीं कोरबा के 67 वार्ड में से कांग्रेस के हिस्से सिर्फ 25 में जीत आई है। भाजपा को 30 वार्ड में जीत मिली हैं। यहां जीतकर आए 11 निर्दलीय बड़ी भूमिका निभाएंगे।

अंबिकापुर नगर निगम के साथ ही कोरबा की दीपका नगर पालिका में भी बुधवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। यहां पर भी 9 वार्डों में जीत के साथ भाजपा का भारी है, लेकिन 6 निर्दलीय बड़ी भूमिका में हैं। कांग्रेस को भी 6 वार्ड में ही जीत मिली है। इसके अलावा सरगुजा जिले की दोनों नगर पंचायत सीतापुर और लखनपुर, कोरिया जिले की तीनों नगर पंचायत झगराखांड, खोंगापानी और नईलेदरी समेत राजनांदगांव जिले की दो नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *