अहमदाबाद. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में कुछ नकाबपोश युवकों द्वारा अचानक विद्यार्थियों पर हमला किए जाने की घटना की प्रतिक्रिया देश भर में हुई है। इस घटना के प्रत्याघात के रूप में मंगलवार को सुबह अहमदाबाद में एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच बेट का इस्तेमाल हुआ।
पुलिस पर आरोप
जब दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी, तब हालात को काबू में लाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस पर यह आरोप लगाया गया है कि उसने एनएसयूआई के ही कार्यकर्ताओं को टार्गेट में लिया। उल्लेखनीय है कि दस दिन पहले ही एनएसयूआई के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल सवाणी लहूलुहान हुए थे। आज फिर उन्हें चोट आई, जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा उनके 5 साथियों को भी चोटें आईं हैं। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।