कुल्लू. जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में भूकंप के झटके लगे हैं। जिले में यह भूकंप सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर आया। उस समय घाटी के लोग दिनचर्या के कार्य में व्यस्त हो चुके थे। इस भूकंप का केंद्र लाहौल स्पीति ही रहा और भूकंप की 5 किलोमीटर रही।
जानकारी के अनुसार यह भूकंप 3.4 मैगनेट रियेक्टर पैमाने पर आंका गया है। इससे पहले वीरवार को भी 3.7 मैगनिच्यूट रिएक्टर पैमाने पर आंका गया था। यह भूकंप वीरवार शाम को 7 बजकर आया जिसकी गहराई भी 5 किलोमीटर थी।
इस दौरान लाहौल स्पीति के कई लोग घरों से बाहर निकले दोरजे उपासक उप प्रधान केलांग ने बताया कि इस दौरान लोग अपने अपने घरों से बाहर निकले और लोगों में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह के अलावा शाम को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए।