रांची . पूरे राज्य में शीतलहर का कहर जारी है। हर दिन ठंड के कारण जानें जा रही हैं। रविवार को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ठंड लगने से सात लोगों की मौत हो गई। तीन दिन में इससे राज्य भर में 15 लोगों की जान जा चुकी है। रविवार को जो मौतें हुईं, उनमें हंटरगंज व कोडरमा में दो-दो और पलामू के कांडी, धनबाद के कलियासोन व गाेला में एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार हंटरगंज में जिन दो लोगों की मौत हुई,उनमें काशीकेवल गांव निवासी मो. रुस्तम की बेटी मुस्कान, हंटरगंज के ही अशोक सिंह की पत्नी नगीना देवी हैं। वहीं कोडरमा में मृतकोें की पहचान नहीं हो पाई है। रामगढ़ के गोला प्रखंड के तोयर गांव निवासी बासो देवी और धनबाद में महादेव मांझी की मौत भी ठंड लगने से हो गई।
2 दिनाें से दिन में धूप के बाद भी कनकनी से न्यूनतम तापमान में गिरावट रही। अब न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी हाे रही है। यानी ठंड से थाेड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षाेभ की वजह से झारखंड का विंड पैटर्न के साथ प्रेशर भी बदल रहा है। इसी वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी हुई है। यह बढ़ाेतरी अगले दाे से तीन दिनाें तक जारी रहेगी। यानी दाे अाैर तीन जनवरी तक बढ़ा रहेगा।
एक जनवरी को बादल छाए रहेंगे, दो को बारिश
माैसम विभाग ने कहा- रांची में 30 दिसंबर काे सुबह में काेहरा और दिन में आसमान साफ रहेगा। 31 दिसंबर काे सुबह में दिन में धूप खिलेगा और शाम से बादल छाए रहेंगे। एक और 2 जनवरी काे बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार हैं। दो दिन से धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी हो रही है, यानि ठंड से थाेड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन शीतलहर से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली। माैसम विभाग के अनुसार एक जनवरी काे राज्य भर में बादल छाए रहेंगे। दाे काे पलामू, गढ़वा, चतरा, काेडरमा, लातेहार, लाेहरदगा, रांची, बाेकाराे, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ में कुछ जगहाें पर बारिश के आसार हैं।
काेहरे का असर, राजधानी से लेकर प्लेन तक लेट आ रहे
उत्तर भारत में काेहरे का असर ट्रेन और प्लेन पर भी पड़ रहा है। राजधानी एक्सप्रेस रविवार काे दाे घंटे विलंब से आई। आनंद बिहार से रांची आने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस छह घंटे, इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस छह घंटे और जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस सात घंटे विलंब से आई।
आज भुवनेश्वर-राजधानी रिशेड्यूल
30 दिसंबर काे भुवनेश्वर से दिल्ली जानेवाली राजधानी रिशेड्यूल किया गया है। यह ट्रेन भुवनेश्वर से शाम 4:30 बजे खुलेगी। खुलने का निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे है।