हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भाजयुमो नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अंकुश भाजयुमो जसवां परागपुर मंडल के उपाध्यक्ष पद पर तैनात था। बीती रात बडूं के पास टेंपो नंबर HP36D-2087 देहरा से नैहरनपुखर की तरफ जा रहा था। इस दौरान कार नंबर HP36D -7000 नैहरनपुखर की तरफ से आ रही थी। अचानक कार की टेंपो साथ टक्कर हो गई।
कार टेंपों के पिछले टायर के साथ जा टकराई। हादसे में कार चालक अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने थाना देहरा में इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अंकुश (33) पुत्र स्वर्गीय यशपाल ठाकुर गांव मूहीं डाकघर गरली तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा कै तौर पर हुई है। मौत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।