मौसम / दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री पहुंचा; 118 साल में दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर |

नई दिल्ली. दिल्ली सहित उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में 118 साल में दूसरी बार दिसंबर के महीने में इतनी सर्दी पड़ी है। इससे पहले 1901 और 1997 के दिसंबर में औसत तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि दिसंबर 2019 में अभी तक औसत तापमान 19.85 रहा है।

शुक्रवार को दिन में दिल्ली का तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे 13.4 दर्ज किया गया। पालम केंद्र पर यह सामान्य से 9 डिग्री नीचे 11.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, 1901 से 2019 के बीच यानी 118 साल में अब तक 4 साल- 1919, 1929, 1961 और 1997 में दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

आंकड़ों में दिल्ली की सर्दी

  • 118 साल में 1997 के बाद 17.3 डिग्री औसत के बाद दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर।
  • सफदरजंग में 18 दिसंबर को 12.2 डिग्री  और पालम में 25 दिसंबर को 11.6 डिग्री औसत तापमान दर्ज हुआ।
  • सर्द दिन व भीषण सर्द दिन: दिल्ली-एनसीआर में 14 दिसंबर से जारी और 29 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना।
  • 1997 के बाद यानी 22 साल बाद दिसंबर के महीने में सात भीषण सर्द दिन सहित 10 सर्द दिन दर्ज किए गए।
  • दिल्ली के पालम मौसम केंद्र पर 8 भीषण सर्द दिन सहित 14 दिसंबर से लगातार 13 सर्द दिन दर्ज हुए।
  • इससे पहले सफदरजंग में 2003 में 9 और 2014 में 8 सर्द दिन दर्ज हुए, जबकि 1997 में 17 सर्द दिन दर्ज किए गए।

दिसंबर का औसत पारा सामान्य से 30 नीचे रहने की संभावना

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने भास्कर को बताया कि 1997 के बाद 22 साल में पहली बार दिल्ली में इतनी सर्दी पड़ी है। दिसंबर में दिल्ली का औसतन अधिकतम तापमान 23 डिग्री है, जबकि दिसंबर 1997 में यह 17 डिग्री दर्ज किया गया था। इस साल दिसंबर के शुरुआती 26 दिन का औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री है और औसत तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है।
कोहरे से ट्रेन सर्विस पर असर, एयर क्वालिटी बेहद खराब

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा है। 21 गाड़ियां देरी से चल रही हैं। वहीं, गुरुवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी बहुत खराब की श्रेणी में रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स बुधवार के मुकाबले एक पॉइंट घटकर 349 दर्ज किया गया। शुक्रवार को हवा की स्पीड 6 और शनिवार को 4 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। दिशा नॉर्थ वेस्ट ही रहने का अनुमान है। हवा की कम रफ्तार के चलते एयर क्वालिटी के खराब होने की संभावना है। दिल्ली के कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 के पार तक जा सकता है।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *