मेकअप गाइड / परफेक्ट आई मेकअप के लिए पहले समझें ब्रश का इस्तेमाल करना |

लाइफस्टाइल डेस्क. जब आई-मेकअप ब्रशेस की बात आती है तो अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि सिर्फ आई-मेकअप के लिए इतने सारे ब्रशेस की क्या जरूरत है। लेकिन बिना सही ब्रश के परफेक्ट आई मेकअप करना बहुत मुश्किल है। आंख के तीन प्रमुख हिस्से होते हैं: आई लिड, क्रीज और लाइनर। तो इतने सारे अलग-अलग ब्रश क्यों हैं? कोई भी दो ब्रश एक जैसे नहीं होते हैं और हर टूल अलग-अलग काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अब चाहे आप स्मोकी आई मेकअप करना चाहती हैं या सिर्फ ड्रैमेटिक आईलाइनर लगाना चाहती हैं, इन सबके लिए आपके पास सही आई मेकअप ब्रश होना चाहिए। इसलिए आज हम आपको आई मेकअप के लिए इस्तेमाल होने वाले ब्रशेज के बारे में बता रहे हैं। ताकि अगली बार परफेक्ट आईमेकअप पाने के लिए आप इस गाइड का इस्तेमाल कर सकती हैं।आई मेकअप में कैसे करें ब्रशेज़ का सही इस्तेमाल

  • आईशैडो फ्ल्फ ब्रश : इस ब्रश से ही आई-मेकअप की शुरुआत करें। इससे न केवल आप आंख पर ऑल-ओवर बेस शैडो लगा सकती हैं, बल्कि यह लाइन ब्लेंड करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • ब्लेंडिंग ब्रश : यह मल्टीयूज ब्रश है। इससे लाइन्स इतनी स्मूदली ब्लेंड और डिफ्यूज हो जाती हैं कि इसे फाउंडेशन स्पॉट्स हटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आंखों की क्रीज के ऊपर के शैडो को अच्छे से ब्लेंड करने के लिए इस ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • पेंसिल ब्रश : इससे आप आसानी से सटीक लाइन्स बना सकती हैं और आंख के बाहरी कोनों में कैट-फ्लिक भी बना सकती हैं
  • ऐंग्ल्ड आईशैडो ब्रश : इस ब्रश के उपयोग से शैडो को सटीक ढंग से लगाया जा सकता है और आईशैडो के रंग पॉप-अप होकर दिखते हैं। आम तौर पर यह ब्रश कट क्रीज आईशैडो तकनीक के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • स्मज ब्रश : इसका उपयोग एक रंग को दूसरे रंग से मिलाने के लिए किया जाता है। स्मोक्ड आई-मेकअप के लिए आप आई लिड पर काला आईशैडो लगाएं, क्रीज पर भूरा रंग लगाएं और इन दो रंगों को मिलाने के लिए स्मज ब्रश का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल लाइनर या काजल को स्मज करने के लिए भी किया जा सकता है।
  • फ्लैट ब्लेंडिंग ब्रश : चूंकि इस ब्रश के ब्रिसेल्स कॉम्पैक्ट होते हैं, इसलिए ये छोटी से छोटी शैडो लाइन्स को ब्लेंड करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल आप लोअर लैश लाइन पर काजल या शैडो लगाने के लिए भी कर सकती हैं। लोअर लैश लाइन पर उंगली से हल्का भूरा रंग लगाएं और फ्लैट ब्लेंडिंग ब्रश से ब्लेंड करलें। इससे आपको बहुत ही स्मोकी लुक मिल सकता है और आपकी आंखें बड़ी भी दिखती हैं।
  • विंग आई लाइनर ब्रश : इस ब्रश के ब्रिसल्स बहुत पास-पास होते हैं, इस वजह से यह विंग आई लाइनर लगाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये क्रीम, जेल, लिक्विड और पाउडर लाइनर लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • फाइन पॉइंट लाइनर ब्रश : इसकी पिन-पॉइंट टिप से अल्ट्रा-थिन आईलाइनर लगाना आसान होता है। इसे आमतौर पर एक्सपर्ट्स इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह सटीक परिणाम देता है।
  • प्रिसिजन कंसीलर ब्रश : कभी-कभी आपको आंखों के चारों ओर कंसीलर लगाने के लिए एक छोटे ब्रश की आवश्यकता होती है – खासकर यदि आप अपनी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए इनर कॉर्नर तक मेकअप लगाती हैं। इस ब्रश से डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए आंखों के चारों ओर नारंगी कंसीलर भी लगा सकती हैं।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *