How To Make Christmas Tree: इन 5 आसान स्टेप्स से घर पर बनाएं क्रिसमस ट्री |

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। क्रिसमस बस कुछ दिन दूर है और शहर में इस खुशी के त्योहार की रौनक देखी जा सकती है। इस मौके पर कई लोग अपने घर पर क्रिसमस ट्री लगाते हैं और उसे सजाते हैं। बाज़ार में आपको कई साइज़ और तरह-तरह की क्रिसमस ट्रीज़ मिल जाएंगी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इसे बड़ी आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है। अगर आप भी इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे 5 आसान स्टेप्स में आपकी क्रिसमस ट्री तैयार हो सकती है।

कुछ ही दिनों में सैन्टा हम सबके घरों में आकर हमारे लिए गिफ्ट्स छोड़कर जाएंगे। लेकिन क्या आपने उनके स्वागत में क्रिसमस ट्री तैयार कर ली है? अगर कर ली है तो बहुत अच्छा है और अगर नहीं की है तो आप इसे आसानी से बना सकते हैं।

आप इस हैंडमेड ट्री को किसी भी आकार में बना सकते हैं। इसे घर की टेबल पर रख सकते हैं या फिर ज़मीन पर।

इसके लिए चाहिए

फेरी लाइट्स

हरे रंग के अलग-अलग शेड्स में पेपर

सिलिन्ड्रिकल कार्डबोर्ड

सजावट के लिए- ऑर्नामेंट्स में घंटी और छोटे गिफ्ट बॉक्स जैसी चीज़ें

ग्लू या फिर टेप

थर्माकोल का बॉक्स

कैंची

घर पर ऐसे बनाएं क्रिसमस ट्री

1. हरे रंग के अलग-अलग शेड्स में नैपकिन या फिर पेपर लें। उसके बाद उन्हें ट्रायएंगल यानी त्रिकोण आकार में काट लें।

2. इसके बाद सिलिन्ड्रिकल आकार के कार्डबोर्ड पर लगाएं। ध्यान रहे कि अलग-अलग शेड्स का प्रयोग ज़रूर करें।

3. एक बार जब आप सारे त्रिकोण आकार के पेपर को ट्री पर लगा लें, तो उसके बाद उसे अपने मनपसंद ऑर्नामेंट्स की मदद से सजा सकते हैं।

4. इस बात का ध्यान रखें कि आपका पेड़ मज़बूत हो। इसके लिए आप इसे चौकोर थर्माकॉल के बॉक्स में अच्छे से लगा दें।

5. आखिर में आप इस पर फैरी लाइट्स लगा लें और इसके नीचे गिफ्ट्स भी रख सकते हैं। आपकी क्रिसमस ट्री तैयार है।

बाज़ार से इसे खरीदने की बजाय क्रिसमस ट्री को घर पर बनाएं, क्योंकि इसमें मज़ा भी आता है और आपका काम भी हो जाता है। खासकर अगर आप एक क्रिएटिव इंसान हैं तो आपको इस काम में काफी मज़ा आएगा, इसके लिए आप अपने दोस्तों और परिवार वालों की भी मदद ले सकते हैं।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *