कब रुकेगी दरिंदगी? / पिता 13 कदम ही हटा कि बच्ची को जंगल में उठा ले गया था दरिंदा |

सूरत. सचिन जीआईडीसी में रविवार की रात रामलीला देखने गए पिता की नजर जैसे ही हटी उसकी चार साल की बच्ची को उसके बगल से ही दरिंदा उसे उठाकर जंगल में ले गया था। वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म व कुकर्म करने के बाद उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। वहां कहां चला गया 34 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं निकाल पाई है।

दुष्कर्म और कुकर्म भी

सिविल के गायनेक विभाग के अनुसार बच्ची के साथ कुकर्म भी किया गया है। बच्ची अपने घर से 5 मीटर की दूरी पर रविवार की रात 11.45 बजे पिता के साथ रामलीला देखने गई थी। रामलीला खत्म होने के बाद पिता उसे खड़ा रहने को कहकर जैसे ही पांच मीटर की दूरी पर आरती लेने गया, दरिंदा उसे लेकर गायब हो गया। रामलीला कमेटी के लोगों ने भी पिता के साथ बच्ची को करीब तीन घंटे तक ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली। बच्ची बदहवास हालत में सर्द रात में अकेले रात भर घर ढूंढती रही। कई बार गलियों में भटकी। तक जाकर अपने घर तड़के चार बजे पहुंची। पुलिस को सीसीटीवी की जांच में एक सफेद रंग के शर्ट में आरोपी दिखा है, लेकिन अभी वह पहुंच से दूर है।

घर से थोड़ी ही दूर हो रही रामलीला

घर से थोड़ी ही दूर दूसरी पर सड़क से थोड़ी दूरी पर मैदान में रामलीला हो रही थी। बच्ची को लेकर उसका पिता सड़क के किनारे खड़ा था। रात 11.45 बजे वो आरती लेने के लिए 13 कदम चलकर पंडाल की तरफ बढ़ा और जैसे पीछे मुड़ा बच्ची गायब थी। आरोपी को किसी ने नहीं देखा, लेकिन वह बच्ची को उसके पिता के पीछे-पीछे ले गया और पंडाल के पीछे से दूसरी गली में निकल गया। पुलिस के अनुसार बच्ची घर ढूंढते हुए आधा कि.मी. आगे गाभेणी टी स्टाॅल तक चली गई थी। रात लगभग 2.45 बजे पर वह एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखी। उसे लगा कि वह गलत जगह आ गई है, तो पीछे आई और चार से पांच अलग-अलग गलियों में घर ढूंढते हुए पहुंची। इसी बीच रात 3.22 बजे वह एक और सीसीटीवी में दिखाई पड़ी। संभावित घटना स्थल से बच्ची का घर 3-4 गली छोड़कर है।
रामलीला कमेटी के लोगों ने भी बच्ची की तलाश की थी

श्री जय बजरंग रामायण प्रचारक रामलीला मंडल में कलाकार परमेश दुबे ने बताया कि रात 8.30 बजे से 11.30 बजे तक रामलीला होती है। इसके बाद आरती करते हैं। बच्ची का पिता आरती करने के लिए आया था। कुछ समय के बाद पता चला कि उसकी बच्ची खो गई है। हम सबने मिलकर ढूंढने का प्रयास किया। जब नहीं मिली तो मंच से उसके गुम हो जाने के बारे में घोषणा भी की गई। रात लगभग 2.30 बजे तक उसकी तलाश की गई, लेकिन नहीं मिली। सुबह पता चला कि बच्ची मिल गई है लेकिन यह नहीं मालूम था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पिछले तीन साल से हम रामलीला सूरत में कर रहे हैं और इस जगह पर पहली बार किया है।
कतारगाम में पड़ोसी ने की 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़

वेड रोड इलाके में नौ साल की बच्ची से उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने छेड़छाड़ की। शिकायतकर्ता बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बेटी घर की खिड़की पर खड़ी थी। सामने के घर में रहने वाले मुकेश भादरका ने उसे गलत इशारा करके छेड़छाड़ की। बच्ची ने यह बात घर पर बताई तो हमने कतारगाम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद आरोपी मुकेश फरार हो गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
आरोपी को ढूंढ रही हैं 10 से 12 टीमें

सचिन जीआईडीसी पीआई एमवी तड़वी ने बताया कि आरोपी को ढूंढने में जीआईडीसी पुलिस के अलावा 10 से 12 टीमें लगी हैं। इसमें क्राइम ब्रांच, एसओजी सहित कई टीमें शामिल हैं। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान की जा रही है।
बच्ची को उठा ले गया युवक

लिंबायत 22 वर्षीय युवक तीन साल की बच्ची को अपने घर उठा ले गया। वहां उसके साथ अश्लील हरकतें करके दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी की छेड़छाड़ पर बच्ची चिल्लाने लगी तो उसने छोड़ दिया। बच्ची रोते हुए अपने घर भाग आई। बच्ची की मां ने बताया कि शाम के समय उसकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। थोड़े समय के बाद वह रोते हुए घर पर आई। रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि एक अंकल उसका हाथ पकड़कर अपने रूम के अंदर लेकर गए थे। मां ने आरोपी के बारे में पूछा तो उसने अपने घर से तीन घर छोड़कर खाना खा रहे एक युवक की तरफ इशारा किया। आरोपी का नाम अजय रावल है। वह दो दिन पहले ही आणंद से सूरत में अपनी मौसी के घर पर आया था। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का परिवार मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। पिछले तीन महीने परिवार गोडादरा इलाके में रह रहा है।
मैं घर में काम कर रही थी तभी बच्ची को ले गया

बच्ची की मां ने बताया कि वह अपने घर पर साड़ी में डायमंड लगा रही थी। दोपहर तीन बजे मेरी बेटी बाहर खेल रही थी। वह रोते हुए मेरे पास आई। मैंने पूछा तो उसने बताया कि अंकल मुझे हाथ पकड़कर रूम में ले गए थे। बाद में वह दो से तीन घर छोड़कर सुनीता रावल के घर ले गई। उसे मैं तीन महीने से जानती हूं। घर के अंदर एक लड़का खाना खाते हुए टीवी देख रहा था। मेरी बच्ची ने लड़के की तरफ इशारा कर कहा कि यही हैं। लड़के ने अपना नाम अजय रावल बताया। वह दो दिन पहले ही मौसी के घर आया था।
डॉग स्क्वाड से मिला संभावित घटनास्थल

आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है। बच्ची कुछ बोलने की हालत में नहीं है। डॉग स्क्वाॅड की मदद से बच्ची के खून से सने कपड़ों से हम संभावित घटनास्थल पर पहुंचे हैं। हमने घटनास्थल का 20 मिनट तक जायजा लिया। आरोपी को ढूंढ़ने के लिए 100 पुलिसकर्मियों की एसआईटी गठित की है।

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *