11 दिसंबर से बदलेगा हरियाणा का मौसम, कंपकंपाने वाली ठंड होगी, हल्की बारिश की संभावना|

उत्तर-पश्चिम हवाओं ने मैदानी इलाकों में भी ठंडक घोल दी है। इस सीजन में सोमवार को पहली बार रोहतक में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तो दूसरी तरफ नारनौल में रात का तापमान 6 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने 12 और 13 दिसंबर को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान में और गिरावट हो सकती है। नमी बढ़ने से घना कोहरा भी छा सकता है।

हिसार में दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में मामूली गिरावट आई। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर को मौसम खुश्क रहेगा। सुबह के समय धुंध रहेगी और बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। मगर 11 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से 12 व 13 दिसंबर को हवाओं व गरज-चमक साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है।

मौसम साफ होने के कारण सोमवार को धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद 2 बजे हल्के बादल छा गए। दिन ढलने के साथ ही ठंड बढ़ गई। इस दौरान प्रदेश में सबसे कम तापमान रोहतक में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान सिर्फ 20 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। दूसरी तरफ हिसार में अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 23.0 व न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री था। नारनौल में रात के तापमान में फिर कमी दर्ज की गई, जहां रात का तापमान प्रदेश में सबसे कम 6.0 डिग्री रहा। ठंडक गेहूं और सरसों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों के अुनसार दो दिन होने वाली बारिश से भी रबी फसलों को फायदा होगा।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर न्यूनतम अधिकतम
नारनौल 6.0 23.0
हिसार 6.5 24.0
रोहतक 7.4 20.0
सिरसा 7.4 23.2
भिवानी 7.6 24.0
फरीदाबाद  7.7 23.4
गुरुग्राम 7.7 22.3
करनाल  7.8 22.2
कुरुक्षेत्र 8.0 22.2
अंबाला 8.6 22.3
चंडीगढ़ 8.9 21.6

 

 छह शहरों का एक्यूआई 300 से पार
हरियाणा के शहरवासियों को सोमवार को वायु प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को छह शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से अधिक पाया गया। जबकि रविवार को ऐसे शहरों की संख्या आठ तक पहुंच गई थी। वहीं अंबाला, कैथल, करनाल, नारनौल, जींद, मानेसर, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर की हवा खराब स्तर पर रही, जहां एक्यूआई 300 से कम पाया गया।

प्रमुख शहरों का वायु प्रदूषण स्तर (एक्यूआई)

  • फरीदाबाद    357
  • गुरुग्राम     335
  • पलवल     328
  • भिवानी    308
  • हिसार     310
  • कुरुक्षेत्र   302

Haryana 24x7

Overlook INDIA is one of the latest Hindi news portals through which you can get all updated local Delhi based, national and international news round the clock. In order to get more information, you may visit at overlook.co.in.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *