चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 IAS अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस reshuffle में चार ज़िलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) बदले गए हैं, साथ ही कई महत्त्वपूर्ण विभागों के प्रशासनिक सचिवों और निगमों के प्रबंध निदेशकों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को नगर स्थानीय निकाय विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
महत्त्वपूर्ण नियुक्तियाँ और अतिरिक्त प्रभार
-
विशेष सचिव (कार्मिक) आदित्य दहिया को एमडी, HSIIDC, एमडी हरियाणा फाइनेंशियल कॉरपोरेशन और डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर नियुक्त किया गया।
-
कमिश्नर एवं सचिव (प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी) विजय सिंह दहिया को खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
-
कमिश्नर एवं सचिव (उद्योग एवं वाणिज्य) अमित अग्रवाल को पर्यटन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
-
कमिश्नर एवं सचिव (मानव संसाधन) पीसी मीणा को सीईओ जीएमडीए का अतिरिक्त कार्यभार मिला।
-
डीजी (हाउसिंग फॉर ऑल) जे गणेशन को एमडी, हार्ट्रॉन और एमडी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
-
डीजी (विकास एवं पंचायत) अशोक कुमार मीणा को डीजी, नगर स्थानीय निकाय और डीजी, विदेशी सहयोग विभाग नियुक्त किया गया।
-
सदस्य सचिव (पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) परदीप कुमार को डायरेक्टर, राज्य परिवहन बनाया गया।
चार जिलों में डिप्टी कमिश्नर बदले
| ज़िला | नए DC | पुराने अधिकारी |
|---|---|---|
| यमुनानगर | प्रीति (Kaithal से) | पार्थ गुप्ता |
| कैथल | अपराजिता | प्रीति |
| हिसार | महेंद्र पाल | अनीश यादव |
| फरीदाबाद | आयुष सिन्हा | विक्रम यादव |
इसके अलावा:
-
अनीश यादव को डायरेक्टर, विकास एवं पंचायत नियुक्त किया गया।
-
पार्थ गुप्ता को डायरेक्टर, खेल और एमडी हरियाणा पर्यटन निगम बनाया गया।
-
विक्रम यादव को एमडी, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नियुक्त किया गया।
-
संगीता तेतरवाल को डायरेक्टर, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा पद मिला।
-
प्रदीप सिंह, एडीसी नूंह को कमिश्नर, नगर निगम मानेसर नियुक्त किया गया।
सरकारी दक्षता बढ़ाने की कवायद
सरकार का कहना है कि इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाना और विभिन्न विभागों में तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है। नई नियुक्तियों से जिलों में सुशासन और सेवा वितरण में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।