हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन छात्रों को उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकेंगे।
कैसे देखें हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2025:
-
सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
-
“All Results” सेक्शन में जाएं।
-
“Secondary/ Sr. Secondary (HOS) Exam Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
-
रिजल्ट स्क्रीन पर देखने के बाद भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट करें।
कहां-कहां देख सकते हैं छात्र अपना रिजल्ट:
-
bseh.org.in (हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट)
-
SMS के माध्यम से: टाइप करें RESULTHB12<स्पेस>रोल नंबर और भेजें 56263 पर
पिछले वर्ष का प्रदर्शन (2024):
-
कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत था 95.22%
-
लड़कियों का पास प्रतिशत 96.32% रहा, जबकि लड़कों का 94.22%
-
कक्षा 12वीं में महेंद्रगढ़ जिला रहा टॉप पर, पंचकूला में 98.35% छात्रों ने परीक्षा पास की
-
12वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत रहा 85.31%
-
12वीं में लड़कों का पास प्रतिशत था 82.52% और लड़कियों का 88.14%
पिछले वर्ष कक्षा 10वीं का परिणाम 30 अप्रैल को जारी किया गया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस वर्ष भी मई के दूसरे सप्ताह में रिजल्ट सामने आ सकता है।